गुजरात के सूरत में रघुवीर टेक्सटाइल मार्केट में तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की 50 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, और आग पर काबू पाने की कोशिश की। शुरूआती जानकारी के मुताबिक आग शॉट सर्किट से लगी, और ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और आस-पास इलाको में फैल गई। आग की खबर से आप पास के लोगों भी दहशत है। आग इतनी भयंकर है कि चारों तरफ धुआं फैल गया है। आग ने पूरी 10 मंजिला कपड़ा मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले इसी मार्केट की 9वीं मंजिल पर आग लगी थी

