क्या ‘वॉर’ के सामने टिक पाएगी प्रियंका चोपड़ा की ‘द स्काई इज़ पिंक’ ?

बॉलीवुड स्टार से ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज़ पिंक से बॉलीवुड में कमबैक कर रही है। फिल्म द स्काई इज़ पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फ़िल्म के साथ प्रियंका का हिंदी फ़िल्मों से वनवास ख़त्म होगा और वो बड़े पर्दे पर लौटेंगी। प्रियंका आख़िरी बार प्रकाश झा की फ़िल्म जय गंगाजल में नज़र आयी थीं, जो 2016 में रिलीज़ हुई थी। प्रियंका सलमान खान की फ़िल्म भारत से सिल्वर स्क्रीन पर लौटने वाली थीं, मगर शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले प्रियंका ने फ़िल्म छोड़ दी थी।

इसके बाद पिछले साल दिसम्बर में प्रियंका ने निक जोनस के साथ शादी कर ली। ज़ाहिर है कि प्रियंका ने अपनी वापसी के लिए भारत की बजाए द स्काई इज़ पिंक को प्राथमिकता दी। इस फ़िल्म में प्रियंका ने एक्टिंग करने के साथ इसके प्रोडक्शन में भी काम किया है। द स्काई इज़ पिंक को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म फरहान अख़्तर, रोहित सुरेश सर्राफ और ज़ायरा वसीम किरदारों में हैं। फरहान, प्रियंका के पति के रोल में नजर आएंगे । फ़िल्म में फरहान और प्रियंका के किरदारों की 25 सालों की ज़िंदगी दिखायी जाएगी। ज़ायरा और रोहित उनके बच्चों के किरदार में हैं। ज़ायरा को पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी से पीड़ित दिखाया गया है।

अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर पहले से राज कर रही फिल्म वॉर के आगे क्या द स्काई इज़ पिंक टिक पाएगी। दोनों फिल्मों के इस वॉर में कौन जीत पाएगा दर्शकों का दिल इसके लिए करना होगा 11 अक्टूबर तक का इंतजार।

द स्काई इज़ पिंक से जहां एक तरफ़ प्रियंका की बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है, वहीं ज़ायरा वसीम की यह आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म होगी, जिसका एलान उन्होंने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया के ज़रिए किया था। धार्मिक वजहों से ज़ायरा ने फ़िल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है। बहरहाल, द स्काई इज़ पिंक के विषय और प्रियंका की एक्टिंग को लेकर काफ़ी उत्सुकता है। समीक्षकों की ओर से फ़िल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1