पालघर में रसायन फैक्ट्री में विस्फोट, 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर में शनिवार शाम एक रसायन फैक्टरी में भीषण विस्फोट में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। बोईसर मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर है।अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट अंक फार्मा के निर्माणाधीन संयंत्र में हुआ जो कोलवाडे स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) क्षेत्र में स्थित है। पालघर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत देशमुख के अनुसार इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 7अन्य जख्मी हो गए।

इससे पहले एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने मृतकों की संख्या 8 बतायी थी। यह विस्फोट शाम करीब 7 बजकर 20 मिनट पर कुछ रसायनों की जांच के दौरान हुआ। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि इसे 15 किमी दूर तक सुना गया। विस्फोट के कारण आसपास के कुछ इलाकों में खिड़कियों के शीशे टूट गये। निर्माणाधीन संयंत्र विस्फोट के बाद ध्वस्त हो गया। बचाव कार्य देर रात तक चल रहा था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हादसे में मारे गये प्रत्येक व्यक्ति के निकट परिजन को 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री स्वयं राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के दल को बचाव अभियान के लिए बुलाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1