महाराष्ट्र:आदित्य ठाकरे कैबिनेट मंत्री,अजित पवार बने उपमुख्यमंत्री

महाराष्ट्र में सोमवार को उद्धव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री हैं और अब उनके बेटे आदित्य ठाकरे कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। अजित पवार एक बार फिर राज्य के उपमुख्यमंत्री बने हैं, महीने में दूसरी बार उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

आदित्य ठाकरे पहली बार वर्ली से चुनाव जीतकर आए हैं। ठाकरे परिवार में चुनाव लड़ने वाले आदित्य पहले सदस्य हैं। आदित्य ने शपथ लेते वक्त अपना नाम आदित्य रश्मि उद्धव ठाकरे लिया।

आज कैबिनेट विस्तार में कुल 36 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 25 कैबिनेट मंत्री होंगे, जबकि 10 राज्य मंत्री होंगे। वहीं अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट मंत्री की लिस्ट में आदित्य ठाकरे, नवाब मलिक, धनंजय मुंडे का नाम शामिल है।

नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ…

  1. अजित पवार, उपमुख्यमंत्री (एनसीपी)
  2. अशोक चव्हाण, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
  3. दिलीप वल्से पाटिल, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
  4. धनंजय मुंडे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
  5. विजय वडेट्टीवार, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
  6. अनिल देशमुख, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
  7. हसन मश्रीफ, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
  8. वर्षा गायकवाड़, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
  9. राजेंद्र शिंगणे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
  10. नवाब मलिक, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
  11. राजेश टोपे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
  12. केदार सुनील छत्रपाल, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
  13. संजय राठौड़, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
  14. गुलाब राव पाटिल, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
  15. अमित देशमुख, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)
  16. भूसे दादाजी, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
  17. जितेंद्र आव्हाड, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
  18. संदीपन भुमरे, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)
  19. बालासाहेब पाटिल, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)
  20. यशोमति ठाकुर, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)

आज ये विधायक राज्य मंत्री पद की शपथ लेंगे…

  • अब्दुल सत्तार
  • बंटी पाटिल
  • शंभूराज देसाई
  • बच्चू कडू
  • विश्वजीत कदम
  • दत्तात्रेय भरणे
  • अदिति तटकरे
  • संजय बनसोंडे
  • प्राणक्त तनपुरे
  • राजेंद्र पाटिल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1