NARENDRA MODI

Emmanuel Macron India Visit: भारत-फ्रांस के संबंध बहुत गहरे… पीएम मोदी बोले-राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करके खुशी हुई

Emmanuel Macron India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मुझे अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति मैक्रोन का मुंबई में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. पिछले साल उन्होंने मुझे फ्रांस में एआई एक्शन कमेटी शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया था. उस समय हमने फ्रांस के सबसे बड़े बंदरगाह और फ्रांस और पूरे यूरोप के प्रमुख प्रवेश द्वार मार्सिले का दौरा किया था. इस बार जब राष्ट्रपति मैक्रोन एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत में हैं, तो हमें भारत के प्रवेश द्वार मुंबई में उनका स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त है.”

EU से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का जिक्र
पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूरोपीय संघ के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का जिक्र करते हुए कहा, ‘कुछ ही दिन पहले हमने ईयू से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया, ये फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भारत और फ्रांस के संबंधों में भी अभूतपूर्व गति लाएगा. इनोवेशन, आईसोलेशन से नहीं बल्कि कोलेबोरेशन से होता है. हर क्षेत्र में हम अपनी इंडस्ट्री और इनोवेशन को कलेक्ट करेंगे. हम अपने स्टूडेंट और रीर्सच के आदान प्रदान को सुगम बनाएंगे.’

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1