जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। आपको बता दें JNU प्रशासन ने सर्वर ठप रहने के कारण सेमेस्टर पंजीकरण प्रक्रिया की तारीख रविवार तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की मानें तो JNU हिंसा में कुछ उपद्रवियों ने विश्वविद्यालय के सूचना और संचार सेवा यानी सीआईएस को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। जिसकी वजह से सीआईएस डेटा सेंटर तक आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो है। जेएनयू क्लाउड और अन्य सूचना और संचार प्रणाली पूरी तरह ठप पड़ गई है।

