रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की अतिरिक्त बैटरी खरीदने की मंजूरी दे दी है. रक्षा मंत्रालय की डिफेंस एक्युजेशन काउंसिल (DAC) की आज एक अहम बैठक हुई, जिसमें रक्षा मंत्रालय की ओर से इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार (27 मार्च, 2026) को रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की अहम बैठक में करीब 2.38 लाख करोड़ रुपये की लागत कई तरह के हथियार और विमानों की खरीद के प्रस्तावों में मंजूरी दी गई है.
S-400 के अलावा वायुसेना को मिलेंगे और कौन-कौन से हथियार
DAC की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना के लिए रूस से लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली एस-400 मिसाइल सिस्टम के अलावा मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, रिमोटली पायलटेड स्ट्राइक एयरक्राफ्ट और Su-30 एयरो इंजन एग्रीगेट्स के ओवरहाउल के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है.

