Bharat Mandapam

दिल्ली के भारत मंडपम में आज से शुरू हुआ AI का महाकुंभ, पीएम मोदी बोले ‘दुनिया को एक साथ लाना है’

दिल्ली में आज यानी सोमवार से ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे भारत मंडपम में इसका उद्घाटन करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एआई समिट को लेकर पूरी दुनिया के लिए संदेश दिया है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘AI पर चर्चा के लिए दुनिया को एक साथ लाना! आज से, भारत दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट होस्ट कर रहा है। मैं इस समिट के लिए दुनिया भर के लीडर्स, इंडस्ट्री के कैप्टन्स, इनोवेटर्स, पॉलिसीमेकर्स, रिसर्चर्स और टेक के शौकीनों का दिल से स्वागत करता हूं। समिट की थीम है सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय और सभी के लिए कल्याण, सभी के लिए खुशी, जो ह्यूमन-सेंट्रिक प्रोग्रेस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने के हमारे साझा कमिटमेंट को दिखाता है।’


दिल्ली के भारत मंडपम में आज से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महाकुंभ, इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026, शुरू हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वपूर्ण आयोजन का उद्घाटन करेंगे, जो 16 से 20 फरवरी तक चलेगा. यह एक्सपो देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वास्तविक उपयोगों को दर्शाने वाला एक बड़ा मंच होगा. इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि कैसे AI आम लोगों की जिंदगी, बिजनेस, शिक्षा और प्रशासन को सकारात्मक रूप से बदल रहा है. यह आयोजन 10 बड़े एरीना में 70 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला होगा. इसमें देश-विदेश की प्रमुख टेक कंपनियां, उभरते स्टार्टअप, शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार हिस्सा लेंगे.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1