Budget 2026

Budget 2026 Live Streaming: कितने बजे आएगा यूनियन बजट,कहां देखें लाइव भाषण? यहां जानें पूरी डिटेल

Budget 2026 Live Streaming: यूनियन बजट को पेश होने में बस एक दिन का समय बचा है. कल यानी 1 फरवरी रविवार को देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला बड़ा दिन है. जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में वित्त वर्ष 2026–27 का बजट पेश करेंगी. हर साल की तरह इस बार भी बजट में आम लोगों, कारोबारियों और निवेशकों को बहुत सी उम्मीदें हैं.

बजट के जरिए सरकार यह साफ करती है कि आने वाले साल में किन क्षेत्रों में निवेश बढ़ेगा और किन क्षेत्रों में सरकार खर्च को प्राथमिकता देगी. ऐसे में लोग वित्तमंत्री का भाषण सुनना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं, आप Union Budget 2026 Live Telecast कहां देख सकते हैं….

केंद्रीय बजट 2026 का लाइव प्रसारण

इस साल केंद्रीय बजट 2026 रविवार, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में सुबह 11 बजे बजट भाषण देंगी. वित्तमंत्री का भाषण लगभग 60 से 90 मिनट तक चलने की संभावना है. भाषण के बाद बजट से जुड़े सभी दस्तावेज लोकसभा और राज्यसभा दोनों में प्रस्तुत किए जाएंगे.

बजट भाषण नई दिल्ली के संसद भवन से होगा और इसे टीवी पर दूरदर्शन तथा संसद टीवी के जरिए लाइव देखा जा सकता है. सुबह 11 बजे से संसद टीवी, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) इंडिया के YouTube चैनल और सरकारी वेबसाइट indiabudget.gov.in पर ऑनलआइन लाइव स्ट्रीम उपलब्ध होगी. प्रसारण भाषण शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही शुरू हो जाएगा, ताकि दर्शक समय पर जुड़ सकें.

लाइव न देख पाने वालों के लिए विकल्प

अगर कोई व्यक्ति बजट का लाइव प्रसारण नहीं देख पाता है, तो बाद में इसे संसद टीवी और पीआईबी के YouTube चैनल पर आसानी से देखा जा सकता है. इसके साथ ही, बजट से जुड़ी सभी अहम जानकारियां, जैसे बजट सार, टैक्स से जुड़े सुझाव और खर्च का पूरा विवरण indiabudget.gov.in और पीआईबी की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1