वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वां बजट पेश कर दिया है. इसमें चमड़े के उत्पाद, कपड़ा का निर्यात, माइक्रोवेव, सोलर एनर्जी से संबंधित चीजें और कैंसर की दवाएं सस्ती हुई हैं. इसके अलावा क्या-क्या महंगा हुआ है… पढ़िए पूरी खबर-
न्यूक्लियर एनर्जी को लेकर क्या हुआ ऐलान?
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘मैं परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आवश्यक वस्तुओं के आयात पर मूल सीमा शुल्क छूट को 2035 तक बढ़ाने और इसे सभी परमाणु संयंत्रों के लिए उनकी क्षमता की परवाह किए बिना विस्तारित करने का प्रस्ताव करती हूं.’

