बॉलीवुड की गलियारों से आए दिन किसी ना किसी की दोस्ती और दुश्मनी की खबर आती रहती है। इस बार खबर बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने नाम का ढंका बजा चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी है। खबरों की माने तो पिछले काफी समय से डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और प्रियंका के बीच अनबन चल रही है। हाल ही में उमंग 2020 से एक वीडियो सामने आया था जिसमें प्रियंका चोपड़ा सभी स्टार्स से मिलती नजर आ रही थीं लेकिन मनीष मल्होत्रा को प्रियंका ने पूरी तरह से इग्नोर कर दिया था। हांलाकी कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया है कि मनीष मल्होत्रा और प्रियंका चोपड़ा के बीच सब कुछ ठीक है और दोनो के बीच अनबन जैसी कोई बात नहीं है। अब ये खबर कितनी सच है और कितनी झूठ ये नहीं पता लेकिन अगर ऐसा है तो ये प्रियंका चोपड़ा और मनीष मल्होत्रा दोनो के फैन्स के लिए बुरी खबर है।

