BJP list of star campaigners

बिहार का रण: बीजेपी के स्‍टार प्रचारकों की नई सूची जारी, जानिए पीएम मोदी के साथ और कौन-कौन शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 30 स्‍टार प्रचारकों की नई सूची जारी की है। पहले चरण के चुनाव के लिए हाल ही में जारी पहली सूची में संशोधन करते हुए नई सूची में BJP प्रवक्‍ता Shahnawaz Hussain एवं Rajeev Pratap Rudy के नाम जोड़े गए हैं। पहली सूची में दोनों के नाम नहीं थे। नई सूची में भी प्रधानमंत्री Narendra Modi पहले नंबर पर रखे गए हैं। सूची में गृहमंत्री Amit Shah, झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुबर दास, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री Yogi Adityanath व केंद्रीय मंत्री Smriti Irani के नाम शामिल हैं।

नई सूची में सांसद Rajeev Pratap Rudy को 23वें तथा BJP प्रवक्ता सैयद Shahnawaz Hussain को 24वें स्‍थान पर रखा गया है। पहली सूची में इनके नाम नहीं रहने को लेकर बिहार BJP ने बताया था कि स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव के चरण व कार्यक्रम के अनुसार अपडेट होती रहती है। इसके बाद नई सूची आई है।

सूत्रों के दूसरे चरण के चुनाव के लिए BJP के 30 Star Campaigners की सूची में पहले स्‍थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। दूसरे स्‍थान पर BJP के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष JP Nadda तो तीसरे स्‍थान पर केंद्रीय मंत्री Rajnath Singh हैं। गृह मंत्री Amit Shah सूची में चौथे स्‍थान पर हैं। पांचवे स्‍थान पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को रखा गया है।

स्‍टार प्रचारकों की सूची में यूपी के CM योगी आदित्‍यनाथ 19वें स्‍थान पर हैं। BJP शासित अन्य किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है। हां, पड़ोसी राज्‍य झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुबर दास 20वें स्‍थान पर हैं। महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस 11वें स्‍थान पर रखे गए हैं। फड़णवीस बिहार BJP के चुनाव प्रभारी प्रभारी हैं। बिहार BJP के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी सूच में 10वें स्‍थान पर हैं।

बिहार के Star Campaigners की बात करें तो प्रदेश BJP अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी, राधामोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, नित्‍यानंद राय, नंदकिशोर यादव एवं मंगल पांडेय के नाम शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1