Bihar Weather News: बिहार में आंधी- बारिश और बिजली गिरने से तबाही, अब तक 32 लोगों की मौत

बिहार में भयंकर आंधी-बारिश और बिजली गिरने से भारी तबाही हुई है। अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। नालंदा सिवान भोजपुर गोपालगंज बेगूसराय सहित कई जिलों में पेड़ दीवार और कर्कट गिरने से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। भोजपुर में मां-बेटा समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। इस प्राकृतिक आपदा से फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

नालंदा, सिवान, भोजपुर, गोपालगंज, बेगूसराय व अन्य जिलों में तेज आंधी-पानी में ठनका, पेड़, दीवार और कर्कट गिरने से जानमाल (Bihar Weather Update) का भारी नुकसान हुआ है। इन जिलों में 32 लोगों की जान गई है।

भोजपुर में मां-बेटा समेत 5 लोगों की मौत हुई है। भोजपुर के बड़हरा में बिहार उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला महुली घाट सिताब दियारा पीपा पुल तेज आंधी पानी के कारण टूट गया है।

सिवान में वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। नालंदा में अलग अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

मानपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में देवी स्थान के पास दीवार पर पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे दीवार भरभराकर ढह गई। इस हादसे में 5 लोग पेड़ और दीवार के मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बालमत बिगहा गांव के पास गुरुवार को तेज आंधी व बारिश से सड़क के किनारे बने पुलिया के धंसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

पावापुरी सहायक थाना इलाके के दुर्गापुर खंधा में ताड़ का पेड़ दुर्गापुर निवासी पिंटू यादव के 10 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

सारण के पानापुर में वज्रपात से किशोर और महिला की मौत हो गई है। गोपालगंज में झोपड़ी पर पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में ठनका गिरने से किशोरी की मौत हो गई है।

गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड अंतर्गत भेटौरा पंचायत के मायापुर गांव में दीवार गिरने से विश्वजीत कुमार के आठ वर्षीय बेटे की मौत हो गई। आंधी और वर्षा से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

जहानाबाद, अरवल में कई जगह पेड़ भी धराशायी हो गए। छप्पर व कर्कटनुमा घर उड़ गए। जिन किसानों के गेहूं की फसल अभी नहीं कटी है वह तो थोड़ी राहत में है, लेकिन फसल जिनके कटकर खेत में पड़ी है, उनको अधिक नुकसान हुआ है।

सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

भीषण आंधी-पानी और वज्रपात से प्रदेश में 32 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मतृकों के परिजनों तुरंत चार-चार लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

उन्होंने लोगों से यह अपील किया है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी तरह सतर्क रहें। खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरा ं में रहें और सुरक्षित रहें।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1