Bihar Election NDA Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए ने सीटों की घोषणा कर दी है। बिहार में एनडीए इस बार पांच पार्टियों के साथ चुनावी मैदान में होगा, जिसमें बीजेपी, जदयू, हम, लोजपा (रामविलास पासवान) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है।
Bihar ElectionNDA Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। रविवार शाम एनडीए के सीट बंटवारे की घोषणा कर दी गई है। भाजपा, जेडीयू बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जीतन राम मांझी की पार्टी हम के हिस्से 6 सीट आई है।
धर्मेंद्र प्रधान ने की घोषणा
भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा करते हुए कहा कि एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
बिहार में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

नहीं मानी गई मांझी की मांग
“कम से कम 15 सीट” देने की मांग कर रही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को केवल छह सीट दी गई हैं, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा को भी छह सीटें मिली हैं। सीट बंटवारे की घोषणा के बाद राजग के प्रमुख नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पासवान, चौधरी और कुशवाहा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘बिहार है तैयार, फिर से राजग सरकार’।
बिहार में दो चरणों में चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के नेतृत्व वाले एनडीए और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। महागठबंधन एनडीए का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश कर रहा है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, लोजपा (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा एनडीए में शामिल हैं। हालांकि, बिहार की चुनावी जंग में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी राज्य की सभी 243 सीटों पर दावा ठोक दिया है।