कोसी में पलटी यात्रियों से भरी ओवरलोड नौका, आधा दर्जन लापता, दो शव बरामद

बिहार के सहरसा में बड़ी नौका दुर्घटना हुई है। सहरसा में कोसी तटबंध के धोबीयाही घाट पर यात्रियों से भरी एक ओवरलोडेड नाव पलट गई। सहरसा के झरबा से नवहट्टा की ओर जा रही इस नाव में स्‍कूली बच्‍चे भी सवार थे। हादसे में आधा दर्जन लोगों के डूब जाने की आशंका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। बताया जाता है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। अचानक नाविक ने नाव पर से नियंत्रण खो दिया और देखते-देखते इसमें सवार लोग नदी में डूबने लगे। दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। तटवर्ती इलाकों में मौजूद ग्रामीणों ने अनेक डूबते लोगों को बचाया। कुछ लोग खुद भी तैरकर बाहर निकल आए। लेकिन आधा दर्जन लोगों का पता नहीं चल सका है। उनके डूबने की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है।

नदी में लापता लोगों की खोज जारी है। उनमें से दो के शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों में छतवन निवासी राजेंद्र पडि‍त की पत्नी अमोल देवी (40) एवं बकुनियां पंचायत के झड़बा निवासी ललन मुखिया की पुत्री पूनम कुमारी (18) शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1