ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक फरवरी को हुए 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में 59.44 प्रतिशत वोटिंग हुई. इलेक्शन कमीशन की ओर से यह जानकारी दी गई. मतदान की गिनती पूरी होने के बाद ही अंतिम मतदान प्रतिशत की पुष्टि की गई.
Bangladesh Election Results 2026 Live: एनसीपी ने चुनाव में लगाए धांधली के आरोप
नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) ने चुनाव परिणामों की घोषणा में अनियमितताओं और हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कई निर्वाचन क्षेत्रों में वोटों की दोबारा गिनती की मांग की है. पार्टी का आरोप है कि कुछ केंद्रों में सुनियोजित तरीके से परिणामों में हेरफेर किया जा रहा है. एनसीपी के प्रवक्ता आसिफ महमूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये आरोप लगाए.

