अयोध्या राम जन्मभूमि मामला अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। आयोध्या मामले का अध्याय एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट के सामने खुल सकता है। आज इस मामले पर पीस पार्टी सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल करेगी। आपको बता दें पुनर्विचार याचिकाओं के खारिज होने के बाद पीस पार्टी ने क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल करने का फैसला लिया है। इस क्यूरेटिव पिटीशन के जरिए पीस पार्टी सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसले पर एक बार फिर विचार करने की अपील करेगी। इससे पहले बीते 9 नवंबर को अयोध्या राम जन्मभूमि मामले पर 18 याचिकाएं दाखिल की गईं थी जिसे सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने खारिज कर दिया था। इन 18 याचिकाओं में 9 पक्षकारों और 9 अन्य याचिकाकर्ताओं ने दाखिल किया था।

