अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच खामेनेई के X अकाउंट से किया गया पोस्ट, ‘यहूदियों ने बड़ी गलती कर दी’

ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का ऑफिशियल X अकाउंट अभी भी एक्टिव है। 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल की जॉइंट एयरस्ट्राइक में उनकी मौत हो गई थी।

Israel US Attack On Iran: ईरान के पूर्व

सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भी उनके आधिकारिक X अकाउंट @khamenei_ir से धमकी भरा संदेश पोस्ट किया गया है। धमकी भरे मैसेज में खामेनेई के अकाउंट से पोस्ट किया गया कि इजरायल ने बहुत बड़ी गलती की है और उसे नतीजे भुगतने होंगे। खामेनेई की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खामेनेई की मौत के बाद, उनके अकाउंट बायो को अपडेट करके “इस्लामिक क्रांति के शहीद नेता” कर दिया गया है।

खामेनेई की X पोस्ट

खामेनेई की X पर पोस्ट में लिखा था, “The Zionist regime has made a big mistake, and its consequences will make the regime desperate, by God’s grace.” पोस्ट की इमेज में तीन-पैनल वाला कोलाज है जिसे ईरान की मिसाइल पावर दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है। पहले पैनल में एक बहुत बड़ी बैलिस्टिक मिसाइल को एक बड़े धमाके के साथ लॉन्च होते हुए दिखाया गया है।

रात में जलते हुए दुश्मन शहरों पर मिसाइलों की बारिश हो रही है। बीच के पैनल में रेगिस्तान में एक मोबाइल लॉन्चर पर एक ईरानी मिसाइल दिखाई गई है, जिसे सैनिक ऑपरेट कर रहे हैं और ईरानी झंडा लहरा रहा है। इसे नीचे वाले पैनल में सफेद कोट पहने साइंटिस्ट एक हाई-टेक मिसाइल प्रोडक्शन/असेंबली फैसिलिटी के अंदर काम करते हुए दिखाए गए हैं।

ट्रंप ने कही बड़ी बात

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, अमेरिका और इजरायल ने हमलों को तेज कर दिया है। तेहरान और बेरूत में अटैक जारी हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को Truth Social पर लिखा कि ईरान के साथ ‘बिना शर्त सरेंडर’ के अलावा कोई डील नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगर तेहरान नई लीडरशिप लाए और सरेंडर करे, तो अमेरिका देश की अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत बनाने में मदद करेगा। ट्रंप ने “MAKE IRAN GREAT AGAIN” का नारा भी दिया है। इस बीच रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी कहा है कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी हमले बहुत ज्यादा बढ़ने वाले हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1