एक आवाज, 20 भाषाएं — आशा भोसले का 12 हजार गानों वाला शानदार रिकॉर्ड

भारतीय सिनेमा के संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अपनी अनोखी आवाज और गायकी के अंदाज से ‘आशा ताई ’ ने दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज किया और संगीत की दुनिया में एक खास पहचान बनाई।

भारतीय संगीत जगत में बहुमुखी प्रतिभा की मिसाल मानी जाने वाली आशा भोसले का नाम सबसे ऊपर आता है। अपने लंबे फिल्म करियर में उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में गाने गाए हैं, जो किसी को भी चौंका दे सकती है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, आशा जी अब तक 12000 से भी ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दे चुकी हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम
साल 2011 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आशा भोसले को आधिकारिक तौर पर संगीत इतिहास की ‘सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार’ के रूप में में सम्मानित किया था। उस समय तक उनके नाम 11,000 से अधिक सोलो, डुएट कोरस गाने दर्ज थे। हालांकि जानकारों का मानना है कि क्षेत्रीय भाषाओं और गैर-फिल्मी गीतों को शामिल किया जाए, तो यह संख्या और भी जायदा हो सकती है।

20 से अधिक भाषा में बिखेरा जादू
आशा भोसले की खासियत उनकी बहुभाषी गायकी रही है। उन्होंने ने सिर्फ हिंदी में नहीं, बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू समेत 20 से अधिक भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गाए है। 1943 में मराठी फिल्म ‘माझा बाळ’से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आशा जी ने करीब साथ दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1