अरविंद केजरीवाल ने रविवार को रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के CM पद की शपथ ग्रहण की। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के 6 मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्रियों गोपाल राय, सत्येन्द्र जैन, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेन्द्र पाल गौतम ने भी केजरीवाल के साथ नवगठित सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
पिछले सप्ताह संपन्न हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP ने शानदार जीत दर्ज की थी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधासभा में पार्टी के 62 विधायक जीते हैं। रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में AAP के हजारों समर्थक सुबह 10 बजे से ही पहुंच गये थे। रामलीला मैदान में भारी भीड़ को देखते हुये सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बैजल ने सबसे पहले 12 बजकर 15 मिनट पर केजरीवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सिसोदिया सहित अन्य मंत्रियों ने एक-एक कर शपथ ग्रहण की।
शपथ लेने के साथ ही अरविंद केजरीवाल दिल्ली की राजनीति में इतिहास रच दिया। वह लगातार तीसरी बार शपथ लेने वाले दूसरे मुख्यमंत्री बने। इससे पहले कांग्रेस से शीला दीक्षित यह कारनामा कर चुकीं हैं। यह केजरीवाल का करिश्माई नेतृत्व ही है। जो AAP पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी BJP को 8 के मुकाबले 62 सीटों से हराकर तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाई है।