अयोध्या में Ram मंदिर निर्माण का कार्य 25 अप्रैल को पड़ने वाली अक्षय तृतीया से शुरू होने की संभावना है। नव गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र Trust अपनी 3 और 4 अप्रैल को होने वाली बैठक में Ram मंदिर के निर्माण की शुरुआत की तारीख का एलान कर सकती है। साथ ही इस बैठक में यह भी फैसला ले लिया जाएगा कि किस एजेंसी को यह कार्य सौंपा जाएगा।
Trust के सदस्य कामेश्वर चौपाल के अनुसार, 25 अप्रैल को पड़ने वाली अक्षय तृतीया के आसपास किसी भी शुभ दिन पर मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य के लिए दिग्गज लार्सन एंड टुब्रो सहित कई कंपनियां प्रतिष्ठित अनुबंध प्राप्त करने की दौड़ में हैं।
मार्च के पहले सप्ताह में होने वाली एक अन्य बैठक में Trust के सदस्य PM नरेंद्र मोदी के पूर्व सहयोगी नृपेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में मंदिर निर्माण समिति द्वारा की जा रही तैयारियों को लेकर रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे।
इससे पहले भी VHP के कुछ नेता संकेत दे चुके हैं कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शुरू हो सकता है।
चौपाल ने कहा कि नई दिल्ली में 19 फरवरी को हुई Trust की पहली बैठक में मंदिर का निर्माण Ram नवमी पर शुरू करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘चूंकि राम नवमी बड़े पैमाने पर मनाया जाता है, इसलिए उस दिन मंदिर निर्माण शुरू करने से जिला अधिकारियों को कानून और व्यवस्था चुनौती मिल सकती है। इसलिए हमने एक और संभव तारीख चुनने का फैसला किया है।’
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने भी कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण की तारीख नवगठित Ram जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र Trust द्वारा अप्रैल में तय किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि Ram भक्त उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब Ram नवमी के बाद राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा।

