West Bengal Election 2026

अमित शाह का ममता पर निशाना, ‘ये ममता बनर्जी का चेला हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद…’

पश्चिम बंगाल के वेस्ट मेदिनीपुर के रानीगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (13 अप्रैल 2026) को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन नहीं दे रहीं हैं और बंगाल में घुसपैठ के लिए बीएसएफ को जिम्मेदार ठहरा रही हैं. रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘आप लोग बेखौफ और बे-रोक-टोक मतदान करना. ममता बनर्जी के किसी भी गुंडे की मजाल नहीं है कि इस बार वो बंगाल के किसी भी मतदाता को रोक पाए. बड़ी संख्या में मतदान होते ही ममता का जाना सुनिश्चित हो जाएगा.’

ममता बनर्जी का चेला बाबरी मस्जिद बनाना चाहता: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने हुमायूं कबीर को सीएम ममता बनर्जी का चेला करार दिया. उन्होंने कहा, ‘ममता दीदी राम मंदिर का विरोध करती थीं और अपने चेले-चपाटों को बंगाल में आगे कर बाबरी मस्जिद बनाने का सपना दिखा रही हैं. ममता बनर्जी का चेला हुमायूं कबीर बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाना चाहता है. कांग्रेस और ममता बनर्जी ने रामलला को 550 सालों तक तंबू के अंदर रखने का समर्थन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया.’

बीजेपी भ्रष्टाचारियों को जेल में डालेगी: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘बेरोजगार युवाओं की नौकरियों में अरबों-करोड़ों रुपये खाने वाले TMC के लोग मानते हैं कि हमने कुछ नहीं किया होगा. मैं भतीजे को बता कर जाता हूं कि अपने भ्रष्टाचारियों को आगाह कर देना, बीजेपी उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम करेगी. ममता दीदी ने एक जमाने में पूरे भारत का औद्योगिक केंद्र माने जाने वाले बंगाल के युवाओं को बेरोजगार कर दिया है. हमने तय किया है कि बंगाल में बीजेपी सरकार बनते ही 5 बड़े इंडस्ट्रियल एस्टेट बनाकर पूरे बंगाल में इंडस्ट्री वापस लाने का काम पीएम मोदी करने वाले हैं.’

UCC समेत गृह मंत्री ने किए ये वादे

उन्होंने कहा, ‘हम यहां UCC लाएंगे. 45 दिन में सरकारी कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग देंगे. हर दीदी के बैंक अकाउंट में हर महीने 3 हजार रुपये बीजेपी सरकार पहुंचाएगी. गर्भवती माता को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे. सभी बहनों को सरकारी बस में मुफ्त यात्रा मिलेगी. सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी महिला आरक्षण हम करेंगे और बेरोजगार युवा के बैंक खाते में हर महीने 3 हजार रुपये भेजने का काम हम करेंगे. किसानों के खाते में हर साल 9 हजार रुपये और युवाओं को 10 लाख रुपये तक का लोन देने का काम बीजेपी सरकार करेगी.’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1