कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से ही ईरान और अमेरिका के बीच पिछले लंबे समय से रिश्तों में तल्खी देखी जा रही है। अब दोनों के बीच युद्ध की स्थिति बन गई है। जहां पहले ईराने ने इराक में स्थित अमेरिका के 2 सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। वहीं अब इस मसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मैं राष्ट्रपति हूं तब तक ईरान परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान के अस्थिर राष्ट्र होने के दिन अब खत्म होने वाले हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि कासिम सुलेमानी का खात्मा दोनो देशों के लिए जरूरी था। सुलेमानी को पहले ही मार देना चाहिए था, उसने अमेरिका पर हमले की साजिश रची थी। पिछले दिनों ईरान ने जो अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए उसे देखते हुए अब ईरान पर अमेरिका की ओर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लागाए गाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि ईरान के मिसाइल हमले में एक भी अमेरिकी की मौत नहीं हुई है। अब इस मामले पर रूस, फ्रांस, जर्मनी और चीन को अमेरिका का साथ देना चाहिए।

