corps commander level talks

भारत और चीन के बीच होगी सैन्य वार्ता, सेनाओं को पीछे करने पर चर्चा संभव

पूर्वी लद्दाख में सीमा पर जारी तनाव को कम करने के लिए India-China के बीच आगामी 9 अप्रैल को सैन्य वार्ता हो सकती है। इस वार्ता में गोगरा, हॉट स्पि्रंग्स और देपसांग मैदान में टकराव वाले स्थानों से सेनाओं को पीछे करने पर चर्चा संभव है। यह जानकारी भारतीय सेना के सूत्रों ने दी।

सूत्रों ने बताया कि पैंगोंग झील क्षेत्र में दोनों देशों द्वारा सफलतापूर्वक सेनाओं को पीछे करने के बाद भारत और चीन के बीच गोगरा की पहाडि़यों और देपसांग के मैदानी इलाके से भी सेनाएं पीछे करने पर चर्चा होनी है।

दोनों देशों के बीच लगभग एक साल से सैन्य गतिरोध कायम है। सैन्य और राजनीतिक दोनों स्तरों पर व्यापक वार्ता के बाद पिछले महीने सबसे विवादास्पद पैंगोंग झील क्षेत्र से दोनों सेनाएं पीछे हट गई हैं। सेनाएं पीछे करने के लिए दोनों पक्षों के बीच कोर कमांडर स्तर की 10 दौर की वार्ताएं हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1