दिल्ली फायर सर्विस ने एक बयान में बताया कि दिल्ली में जामा नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, MB साकेत ऑफिस, DM ऑफिस, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 और दिल्ली कैंटोनमेंट में SDM ऑफिस समेत पांच जगहों पर बम की धमकी वाली कॉल मिलीं. सभी जगहों पर दमकल की गाड़ियां भेजी गई हैं. अब तक कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली है.
उधर, दिल्ली HC के जॉइंट सेक्रेटरी, एडवोकेट कुणाल ने कहा, बम की धमकी नकली लग रही है. सब कुछ कंट्रोल में है. बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स पूरे इलाके की स्कैनिंग कर रहे हैं.

