महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार, 13 अप्रैल को भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है. ठाणे जिले के मुरबाड़ में कल्याण–मुरबाड़ मार्ग पर रायते पुल के पास सीमेंट मिक्सर और टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में 10 लोगों की जान चली गई है.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.

