Nitish Kumar

नालंदा हादसा: नीतीश कुमार ने मुआवजे का किया एलान,मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 6-6 लाख रुपये

Nalanda Stampede: बिहारशरीफ स्थित शीतला देवी मंदिर में मंगलवार (31 मार्च, 2026) की सुबह मची भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की हुई मौत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है. मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 04-04 लाख रुपये एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रुपये (कुल 06 लाख रूपये) अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. राहत एंव बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. साथ ही बेहतर इलाज को लेकर निर्देश दिया है.
‘घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण’
नालंदा की इस घटना पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, “यह घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसने हम सभी को मर्माहत कर दिया है.”

सम्राट चौधरी ने भी हादसे पर जताया दुख
दूसरी ओर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत ही पीड़ादायक है. इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है. घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत ही पीड़ादायक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1