Pakistan Navy

अब भारत ने लिया ये बड़ा एक्शन, आखिर कैसे भिड़े भारत-पाकिस्तान के जंगी जहाज?

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बीते कुछ समय से लगातार खराब चल रहे हैं। इस बीच अरब सागर में एक ऐसी घटना हुई है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ सकता है। जानकारी के अनुसार, बुधवार 15 सितंबर को शाम में भारतीय नौसेना और पाकिस्तानी नौसेना के जहाज के बीच समुंदर में टक्कर हो गई है। भारत ने इस घटना को लेकर विरोध जताया है और पाकिस्तान को समझौते का सम्मान करने की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग के प्रभारी (चार्ज डी अफेयर्स) को विदेश मंत्रालय में तलब भी किया गया है।

नौसेना ने दी पूरी घटना की जानकारी
भारतीय नौसेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर को उत्तरी अरब सागर में रूटीन सर्विलांस मिशन के दौरान पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन युद्धपोत के पास आ गया। बताया गया है कि पाकिस्तानी जहाज तेज गति से चल रहा था और असुरक्षित व गैर-पेशेवर तरीके से हरकतें कर रहा था। इस कारण दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई। हालांकि, इस घटना के कारण किसी नुकसान की खबर नहीं है। ये पूरी घटना भारतीय नौसेना के नियमित निगरानी अभियान के दौरान हुई।

पाकिस्तानी अधिकारी विदेश मंत्रालय में तलब
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद भारत ने कड़ा विरोध जताया है। नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के चार्ज डी’अफेयर्स (राजनयिक प्रमुख) को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया है। इस दौरान पाकिस्तानी नौसेना के अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। ये घटना से अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई और इसमें ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ है लेकिन इसे अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की पूर्व सूचना पर हुए समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन बताया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1