BCCI News Hindi

राजीव शुक्ला फिर से बनेंगे बीसीसीआई के उपाध्यक्ष

पूर्व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष बनने वाले है। उनका उपाध्यक्ष बनाया जाना लगभग तय है। BCCI अपने AGM में इसकी आधिकारिक घोषणा करेगा। इससे पहले Rajiv Shukla एन श्रीनिवासन के कार्यकाल में उपाध्यक्ष के पद पर थे। साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग संचालन परिषद के चेयरमैन भी थे।


सदस्यों ने इस पद के लिए सर्वसम्मति से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rajiv Shukla का चयन करने का फैसला किया है। शुक्ला के नाम का प्रस्ताव दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने रखा जिसका उत्तराखंड के महिम वर्मा ने अनुमोदन किया। वर्मा ने इस साल के शुरू में यह पद छोड़ दिया था।


वर्मा के BCCI उपाध्यक्ष पद से हटने के बाद से ही शुक्ला के इस पद पर आसीन होने की संभावना बन गयी थी। यह पता चला है कि शुक्ला को विश्राम की अवधि में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि IPL चेयरमैन का पद पदाधिकारी के कार्यकाल के अंतर्गत नहीं आता है।
शुक्ला का आधिकारिक चुनाव BCCI की 24 दिसंबर को अहमदाबाद में होने वाली वार्षिक आम बैठक के दौरान किया जायेगा। IPL चेयरमैन बृजेश पटेल और खैरूल जमाल (मैमोन) मजूमदार दो सदस्य हैं जिन्हें फिर से IPL संचालन परिषद में चुना गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1