PM Narendra Modi will address today

पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें,जानिए क्या दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम को राष्ट्र को संबोधित किया। दोपहर लगभग 1 बजे PM Modis ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी। Corona महामारी शुरू होने से पहले PM Narendra Modi ने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था, उसके बाद Lockdown की घोषणा की थी। फिर उन्होंने अनलॉक की भी घोषणा की। अब चीजें धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं।

PM Modis ने सबसे पहले 19 मार्च को देश को संबोधित किया था। इसी दिन उन्होंने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। इसके बाद 24 मार्च को राष्ट्रीय संबोधन हुआ। PM Modis ने 24 मार्च को 21 दिन के Lockdown की घोषणा की थी। फिर 3 अप्रैल को उन्होंने देश को संबोधित किया और Corona वॉरियर्स के लिए रात के 9 बजे 9 मिनट दीया जलाने की अपील की थी।

इसके बाद 14 अप्रैल को PM Modis ने 19 दिन के Lockdown 2.0 का ऐलान किया था। मोदी 12 मई को भी देश के सामने आए और 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। इसके बाद 30 जून को PM Modis ने देश को संबोधित करते हुए 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज की योजना को बढ़ाने का ऐलान किया था।


1- समय के साथ आर्थिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। हम में से अधिकांश लोग, अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए, फिर से जीवन को गति देने के लिए, रोज घरों से बाहर निकल रहे हैं। त्योहारों के इस मौसम में बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे लौट रही है।

2- लेकिन हमें ये भूलना नहीं है कि Lockdown भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है। बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है।
3- आज देश में रिकवरी रेट अच्छी है, Fatality Rate कम है। दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है। Covid महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है।

4- सेवा परमो धर्म: के मंत्र पर चलते हुए हमारे doctors, nurses, health workers इतनी बड़ी आबादी की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। इन सभी प्रयासों के बीच, ये समय लापरवाह होने का नहीं है। ये समय ये मान लेने का नहीं है कि Corona चला गया, या फिर अब Corona से कोई खतरा नहीं है। हाल के दिनों में हम सबने बहुत सी तस्वीरें, वीडियो देखे हैं जिनमें साफ दिखता है कि कई लोगों ने अब सावधानी बरतना बंद कर दिया है। ये ठीक नहीं है।
5- अगर आप लापरवाही बरत रहे हैं, बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं, तो आप अपने आप को, अपने परिवार को, अपने परिवार के बच्चों को, बुजुर्गों को उतने ही बड़े संकट में डाल रहे हैं। आप ध्यान रखिए, आज अमेरिका हो, या फिर यूरोप के दूसरे देश, इन देशों में Corona के मामले कम हो रहे थे, लेकिन अचानक से फिर बढ़ने लगे।

6- जब तक सफलता पूरी न मिल जाए, लापरवाही नहीं करनी चाहिए। जब तक इस महामारी की वैक्सीन नहीं आ जाती, हमें Corona से अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देना है।
7- बरसों बाद हम ऐसा होता देख रहे हैं कि मानवता को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। अनेक देश इसके लिए काम कर रहे हैं। हमारे देश के वैज्ञानिक भी vaccine के लिए जी-जान से जुटे हैं। भारत में अभी Corona की कई वैक्सीन्स पर काम चल रहा है। इनमें से कुछ एडवान्स स्टेज पर हैं।

8- Corona की Vaccine जब भी आएगी, वो जल्द से जल्द प्रत्येक भारतीय तक कैसे पहुंचे, इसके लिए भी सरकार की तैयारी जारी है। एक-एक नागरिक तक Vaccine पहुंचे, इसके लिए तेजी से काम हो रहा है।

9- एक कठिन समय से निकलकर हम आगे बढ़ रहे हैं, थोड़ी सी लापरवाही हमारी गति को रोक सकती है, हमारी खुशियों को धूमिल कर सकती है। जीवन की ज़िम्मेदारियों को निभाना और सतर्कता ये दोनो साथ साथ चलेंगे तभी जीवन में ख़ुशियाँ बनी रहेंगी।

10- दो गज की दूरी, समय-समय पर साबुन से हाथ धुलना और मास्क का ध्यान रखिए। याद रखिए, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1