Pandua Assembly Election

Pandua Assembly Election: पश्चिम बंगाल की पांडुआ सीट पर क्या है समीकरण, जानिए अब तक कौन-कौन रहा है विजेता?

Pandua Assembly Election: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। राजनीतिक दलों के बीच जमकर बयानबाजी भी हो रही है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देगा और अप्रैल महीने में राज्य में वोटिंग होगी। इस बीच राजनीतिक दलों की नजर राज्य की पांडुआ विधानसभा सीट पर भी है। आइए जानते हैं कि क्या है इस सीट का सियासी समीकरण और ये भी कि किस पार्टी का अब तक रहा है दबदबा।

पांडुआ सीट के बारे में जानिए
पांडुआ विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से एक है। ये सीट हुगली जिले और हुगली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित एक विधानसभा क्षेत्र है। पांडुआ का निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 192 है। जानकारी के मुताबिक, पांडुआ सीट पर वोटर्स की संख्या 2,55,926 है। 2021 में तृणमूल कांग्रेस की रत्ना डे नाग ने यहां से चुनाव जीता था। उन्होंने BJP के पार्थ शर्मा को 31,858 वोटों से हराया था। 2021 के चुनाव में पांडुआ सीट पर 83.09 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

बीते चुनाव के परिणाम
साल 2021 में आयोजित हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार रत्ना डे नाग ने पांडुआ सीट से चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने चुनाव में 102,874 यानी 45.99 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा के पार्थ शर्मा रहे थे जिन्हें 71,016 यानी 31.75 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं, तीसरे नंबर पर सीपीआई(एम) के शेख अमजद हुसैन रहे थे जिन्हें 41,474 यानी 18.54 प्रतिशत वोट मिले थे।

1962- राधानाथ दास- कांग्रेस
1967- आर. कुंडू- कांग्रेस
1969- देब नारायण चक्रवर्ती- CPIM
1971- देब नारायण चक्रवर्ती- CPIM
1972- शैलेंद्र चट्टोपाध्याय- कांग्रेस
1977- देब नारायण चक्रवर्ती- CPIM
1982- देब नारायण चक्रवर्ती- CPIM
1987- देब नारायण चक्रवर्ती- CPIM
1991- देब नारायण चक्रवर्ती- CPIM
1996- शेख माजिद अली- CPIM
2001- शेख माजिद अली- CPIM
2006- शेख माजिद अली- CPIM
2011- शेख अमजद हुसैन- CPIM
2016- शेख अमजद हुसैन- CPIM
2021- रत्ना डे नाग- तृणमूल कांग्रेस

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1