RJD counters attack on Tejashwi Yadav

महागठबंधन में दरार, कांग्रेस ने तेजस्‍वी को घेरा तो RJD ने किया पलटवार

बिहार के विपक्षी Mahagathbandhan में सबकुछ ठीक नहीं दिख रहा है। विधानसभा चुनाव के पहले सीट बंटवारे व मुख्‍यमंत्री चेहरा से लेकर अब तक इसकी एकता सवालों के घेरे में आती रही है। ताजा मामला नए कृषि कानून के खिलाफ किसान का है। किसानों के समर्थन में हुए Bharat Bandh तथा इसके बाद सीन से गायब RJD के नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav को सत्‍ताधारी राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन तो घेर ही रहा है, अब Mahagathbandhan में RJD के सहयागी दल Congress ने भी इशारों में ही सही, तेजस्वी यादव से सवाल किया है।

तेजस्‍वी पर इशारों में उठाए सवाल

पूरा मामला कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान का इशारों में Tejashwi Yadav पर हमले का है। उन्‍होंने कहा है कि बिहार में किसानों के नाम पर दिखवटी आंदोलन हो रहा है। इसमें हमें हकीकत में नजर आना चाहिए, तकनीक के सहारे उपस्थिति नहीं चलने वाली है। यदि Mahagathbandhan के नेता सही में आंदोलन को तेज करना चाहते हैं, तो उन्‍हें ठोस रणनीति बना कर इसमें खुद भी शामिल होना होगा। यह दिखावे का वक्‍त नहीं है।

कांग्रेस विधायक का यह बयान नाम लिए बिना RJD नेता तेजस्‍वी यादव पर हमला माना जा रहा है। Tejashwi Yadav ने किसानों के लिए आंदोलन की बात कही थी तथा इस मुद्दे पर केंद्र की Narendra Modi सरकार तथा राज्‍य की Nitish Kumar Government पर हमला किया था। इस मुद्दे पर पटना के गांधी मैदान में धरना-प्रदर्शन भी किया था। लेकिन इसके बाद किसानों के भारत बंद में कहीं नहीं दिखे। इसे लेकर NDA ने उनकी लगातार खिंचाई की। अब कांग्रेस नेता ने भी नाम लिए बिना उनके खिलाफ बड़ा व कड़ा बयान दे दिया है।

हालांकि, RJD ने Tejashwi Yadav का बचाव भी किया है। आरेजडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि पार्टी किसानों की लड़ाई में उनके साथ है। किसानों के भारत बंद के दौरान महागठबंधन के सभी घटक दल साथ रहे। यह जरूरी नहीं कि हर कार्यक्रम में तेजस्वी यादव उपस्थित ही रहें। RJD प्रदेश अध्‍यक्ष ने आगे कहा कि Tejashwi Yadav किसान आंदोलन के केंद्र दिल्ली में रहकर उसे मजबूती दे रहे हैं। लेकिन कुछ लोग केवल यह दिखा रहे हैं कि Tejashwi Yadav जमीनी आंदोलन से दूर रहते हैं और फिलहाल बिहार से बाहर हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1