Modi Govt 8 Years: मोदी सरकार की आठवीं वर्षगांठ (Modi Govt 8 Years) के उपलक्ष्य में भाजपा (BJP) देशभर में एक व्यापक अभियान चलाएगी। इसमें गरीबों का कल्याण और सुशासन को लेकर पार्टी की प्राथमिकता पर फोकस किया जाएगा। इस अभियान में केंद्र और भाजपा (BJP) शासित राज्यों के सभी मंत्री और पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
भाजपा (BJP) मुख्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को विश्वसनीय, लोकप्रिय और निर्णायक नेता बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी सरकार के 8 साल (Modi Govt 8 Years) पूरे होने के उपलक्ष्य में एक पखवाड़े तक कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह 30 मई से 14 जून तक चलेगा। जनसंपर्क अभियान का विषय रहेगा-सुशासन और गरीबों का कल्याण। इन मुद्दों को इसलिए चुना गया है, क्योंकि ये मोदी सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। अभियान के तहत 75 घंटे का जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसका आयोजन बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक किया जाएगा। इसमें सभी केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मंत्री और निर्वाचित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
30 मई को पीएम मोदी अनाथ बच्चों को करेंगे चेक वितरित
अभियान का विवरण साझा करते हुए पार्टी महासचिव ने कहा कि हर दिन किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति समूहों, अनुसूचित जनजाति समूहों और अल्पसंख्यकों को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कोरोना महामारी के दौरान अनाथ बच्चों को चेक वितरित करेंगे और उनके लिए विशेष छात्रवृत्ति की भी घोषणा करेंगे।
बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक 75 घंटे का जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा
अगले दिन पीएम मोदी (PM Modi) हिमाचल प्रदेश के शिमला के रिज मैदान से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना कार्यक्रम के जरिए देशभर के लोगों को संबोधित करेंगे। सिंह ने आगे कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम करती है। इसलिए जनहित की हमारी योजनाओं में लोगों के बीच कोई भेदभाव नहीं है। इस अभियान के तहत बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक 75 घंटे का जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें सभी केंद्रीय और राज्य मंत्री और पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधि गांवों का दौरा करेंगे।

