आगरा में Coronavirus का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 28 नए मरीज Covid-19 से संक्रमित पाए गए हैं। नए मरीजों में 3 तबलीगी जमात से जुड़े हैं। तो 6 मरीजों का लिंक एसआर हॉस्पिटल से हैं जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 300 के करीब पहुंच गई है। अब तक 295 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अभी तक जिले में 6 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 18 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इससे पहले सोमवार को 12 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की संख्या 267 हो गई थी।
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े Corona हॉटस्पॉट ताज नगरी आगरा में बढ़ते पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए। जिला प्रशासन ने और सख्ती बढ़ा दी है पिछले दो दिनों से शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल है। पुलिस के साथ ही PSC को भी सड़कों पर उतार दिया गया है। साथ ही अब शहर में सब्जी व दूध बेचने के लिए भी अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के सब्जी या दूध बेचने पर एफआईआर दर्ज होगी रविवार को दो सब्जी विक्रेताओं में Coronavirus की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। साथ ही शहर की तीन सब्जी मंडियों को भी बंद कर दिया गया है।
दरअसल, रविवार को फ्रीगंज इलाके में एक सब्जी बेचने वाले में Corona की पुष्टि हुई थी। इसके बाद चमन लाल बाड़ा इलाके को सील कर दिया गया। साथ ही 2000 लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया। इसके बाद देर रात एक और सब्जी विक्रेता में संक्रमण की पुष्टि हुई। विजय नगर क्षेत्र में सब्जी विक्रेता में संक्रमण की पुष्टि मिलने के बाद हड़कंप मच गया। उसके बाद जिला प्रशासन ने बिना अनुमति के सब्जी या दूध बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही कहा गया है कि बिना अनुमति के सब्जी या दूध बेचने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी।
फ़व्वारा इलाके में दवा के थोक विक्रेता के एक कर्मी में Corona वायरस की पुष्टि होने के बाद शहर के मेडिकल स्टोर संचालक सहमे हुए हैं। Agra में अब तक 255 लोग Corona पाजिटिव हुए हैं। इनमें 92 लोग तबलीगी जमात से जुड़े हैं। फिर उनके संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। अब तक जिले में 6 लोगों की Corona से मौत हो चुकी है। जबकि 18 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।


