मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाद झारखंड में भी कांग्रेस को सताने लगा है विधायकों के टूटने का डर!

मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाद अब कांग्रेस के नेताओं को झारखंड में भी विधायकों के टूटने का डर सताने लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड के मंत्री रामेश्वर उरांव कहते भी हैं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोग कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की कोशिश में हैं। हालांकि BJP ऐसे आरोपों से इंकार करते हुए इसे कांग्रेस का CM पर दबाव बनाने की रणनीति बता रही है।

मंत्री रामेश्वर उरांव स्पष्ट कहते हैं कि उनके कई विधायकों को BJP ने पैसे का प्रलोभन दिया और राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्हें खरीदने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP लगातार विधायकों को प्रलोभन दे रही है।

हालांकि उन्होंने अपने विधायकों पर विश्वास जताते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस के विधायक मजबूत कांग्रेसी हैं, इस कारण वे कहीं नहीं जाएंगे।
इधर, कांग्रेस के विधायक इरफ़ान अंसारी ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट और रीट्वीट कर इशारों ही इशारों में स्थिति स्पष्ट कर दी है। अंसारी ने ट्वीट कर लिखा, “झूठ ,चापलूस और दलाली करके तो मैं भी कब का दरिया पार कर जाता। लेकिन डुबो दिया मुझे सच बोलने की आदत ने।”

अंसारी ने एक ट्वीट को रीट्वीट भी किया है जिसमें लिखा गया है, “आपका ये दर्द वाजिब है, डॉ. इरफ़ान अंसारी। राहुल गांधी, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जो हुआ है वो सबूत झारखंड में दिख जाएगा। क्या कांग्रेस का दिन रात झंडा ढोने वाले, मुखर, शिक्षित MBBS की डिग्री मंत्री पद के लिए काफी नहीं है। मैट्रिक फेल होना जरूरी है। यही प्राब्लम है कांग्रेस की। वक्त के साथ बदलिए।”

इधर, BJP ऐसे किसी भी आरोपों से इंकार कर रही है। झारखंड BJP के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, “कांग्रेस के मंत्रियों की सरकार में नहीं चल रही है। कांग्रेस के मंत्री अधिकारियों के स्थानातंरण तक नहीं कर पा रहे हैं, ऐसी स्थिति में यह कहकर वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दबाव बनाना चाह रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में कांग्रेस शामिल है। अगर ऐसा कुछ हो रहा है तो उन्हें प्राथमिकी दर्ज कराकर मामले की जांच करवानी चाहिए। शाहदेव आगे कहते हैं कि झारखंड में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। ऐसे में कांग्रेस ऐसे मुद्दों को उठाकर लोगों का ध्यान भटकाना चाह रही है।

वैसे, सूत्रों का भी कहना है कि कांग्रेस के कई नेता भी सरकार से नाराज चल रहे हैं और कांग्रेसी नेता सरकार के कई फैसलों पर सवाल भी उठा चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1