यूपी में मिला सबसे कम उम्र का कोरोना संक्रमित

राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश का सबसे कम उम्र का Corona पॉजिटिव मरीज़ मिला है। लखनऊ की पहली संक्रमित महिला मरीज के दो साल के बेटे में Coronavirus की पुष्टि हुई है। बता दें, कि टोरंटो से लौटी महिला डॉक्टर में 11 मार्च को COVID-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. इस महिला के संक्रमण से उनके सास और ससुर में भी वायरस फैला है। जिनका इलाज कमांड हॉस्पिटल में चल रहा है। अब महिला के बेटे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

बच्चे को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। अब उसे CMO ने सिविल अस्पताल से KGMU रेफर कर दिया है। दो साल के बच्चे की चिकित्सक मां कुछ दिन पहले ही डिस्चार्ज हुई थी। अब उन्‍हें एक बार फिर बच्चे के साथ KGMU शिफ्ट किया गया है।

उत्तर प्रदेश में Coronavirus का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की लैब ने सोमवार को 18 और लोगों में Corona पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। इन 18 लोगों में, 6 लखनoऊ, 8 सीतापुर, 2 आगरा और एक-एक प्रयागराज व कौशांबी के है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार तक जो आंकड़ा जारी किया था। उसके अनुसार उत्तर प्रदेश में Corona की संख्या 278 थी। इस तरह से अगर ताजे आंकड़े पर गौर करें तो Corona का प्रकोप अब 31 जिलों से आगे बढ़कर 33 दिनों तक पहुंच गया है, और कोरोना पॉजिटिव के लोगों की संख्या 296 पहुंच गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1