विश्व का सबसे बड़ा फूल कहां खिला ?

इंडोनेशिया (Indonesia) के पश्चिम मध्य सुमात्रा (West Central Sumatra) के जंगलों में दुनिया का सबसे बड़ा खिला फूल मिला है। वन्य जीव अधिकारियों के मुताबिक, इसका नाम है रेफलिसिया (Rafflesia arnoldii), ये फूल 4 वर्ग फीट में फैला है और अब तक दर्ज रिकार्ड में रेफलिसिया फूलों में सबसे बड़ा है। इससे पहले 2017 में 3 फीट चौड़ा और 12 बारह किलो के फूल को देखा गया था।

यह फूल केसिरया आसमानी और सफेद रंग का होता है, बता दें कि ये एक परजीवी पौधा है। इससे बहुत दुर्गंध आती है। यह फूल पांच भागों में बंटा होता है। इस फूल के बीचों बीच में प्यालीनुमा संरचना होती है जिसमें मौजूद गंध कीट पतंगे को अपनी ओर आकर्षित करती है, कीट जैसे ही फूल के संपर्क में आते हैं, गिर कर मर जाते हैं। इसी से वे इसे पॉलीनेट करने में कामयाब हो जाते हैं। इस फूल को स्थानीय लोग ‘लाशों का फूल’ भी कहते हैं। इसके पौधे में कोई पत्ती और जड़ नहीं होती है। अपना पोषण दूसरे पौधों से प्राप्त करता है। इस फूल साल में सिर्फ कुछ महीने अक्टूबर से मार्च तक के लिए खिलता है, वैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी उम्र 65 दिन होती है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1