दुनिया में 1 करोड़ 6 लाख से ज्यादा कोरोना केस, US में 24 घंटे में 50 हजार नए मामले

कोरोना वायरस पिछले 6 महीने से भी ज्यादा समय से पूरी दुनियां में कहर बरपा रहा है। अब तक 1 करोड़ 6 लाख 54 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं 5 लाख 15 हजार की मौत हो चुकी है। विश्व शक्ती अमेरिका में हालात अभी भी बेकाबू है। बता दें पूरे अमेरिका में पिछले 24 घंटे में पहली बार 50 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। ये अब तक के एक दिन के सबसे ज्यादा मामले हैं। इससे पहले बीते 26 जून को 47 हजार सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। अमेरिका में मौत की संख्या भी 1 लाख 30 हजार से ज्यादा है। हालांकि यहां मौत की संख्या में पहले से कुछ कमी जरूर आई है। बीते बुधवार को अमेरिका में 50,299 नए मामले आए और 667 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या गुरुवार सुबह तक बढ़कर 27 लाख 78 हजार पार हो गई। हालांकि 11 लाख 59 हजार लोग ठीक भी हुए हैं, जो कुल संक्रमितों का 41 फीसदी है।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर हुआ। जहां सबसे ज्यादा 418,605 कोरोना के केस सामने आए। सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 32,143 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। इसके बाद कैलिफॉर्निया में 238,391 कोरोना मरीजों में से 6,164 लोगों की मौत हुई। वहीं न्यूयॉर्क से सटे न्यू जर्सी, टेक्सस, मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस, फ्लोरिडा भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

वहीं इस वक्त कोरोना केस के मामले में ब्राजील दूसरे नंबर पर है। बता दें ब्राजील में सबसे ज्यादा मौत दर्ज की जा रही है। अबतक यहां 14 लाख से ज्यादा मामले सामने जा चुके हैं। वहीं 60 हजार 713 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में 8 लाख 27 हजार लोग अब तक स्वस्थ्य भी हो चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1