Ayodhya Ram Mandir

पांच अगस्त को अयोध्या में पीएम मोदी का एक घंटे का संबोधन, दूरदर्शन करेगा सीधा प्रसारण

लखनऊ- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को रामनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन के साथ शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार अयोध्या आएंगे। उनके जोरदार स्वागत के लिए श्रीराम की नगरी अयोध्या में शानदार तैयारी हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में 5 अगस्त को करीब 11.00 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद भूमि पूजन स्थल पर जाने के लिए वह सुबह 11.30 बजे साकेत महाविद्यालय में हेलिकॉप्टर से पहुंचेगे। राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में PM MODI भूमि पूजन करने के साथ ही मंदिर का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद उनका देश के नाम करीब एक घंटा का सम्बोधन होगा। यहां पर भूमि पूजन के बाद PM MODI का ठीक एक घंटे का सम्बोधन होगा। उनके इस संबोधन का दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण भी होगा। अयोध्या में इस भव्य आयोजन के लिए चौराहों पर LED स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा।


अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण अधिक से अधिक लोग सुन सकें। इसका भी बड़ा इंतजाम है। यहां अयोध्या से फैजाबाद तक लाउडस्पीकर लगाकर मंत्रोच्चार व PM का भाषण प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ ही दिन में भूमि पूजन के आयोजन के बाद शाम को सरयू घाट पर विशेष आयोजन की योजना है। इस दौरान शहर में प्रमुख स्थानों पर तोरणद्वार और कटआउट लगाए जाएंगे।

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के कारण अयोध्या में भूमि पूजन में सीमित लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है कि सिर्फ 200 लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। इनमें राजनेताओं के साथ उद्योगपति मुकेश अंबानी व गौतम अडानी भी शामिल हैं। अतिथियों को 50-50 के 4 वर्गों में बांटा गया है। यहां पर इन आमंत्रित में साधु-संत, अधिकारी-नेता, विहिप-न्यास के गणमान्य शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1