CAA-NRC पर ममता बनर्जी ने पकड़ी अलग राह

CAA को लेकर एक तरफ विपक्षी दल सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी दल इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ दिखने का पूरा प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यहां भी उनकी राजनीतिक महत्वकांक्षा आड़े आ रही है। ये आरोप खुद इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगाया है।

CM ममता बनर्जी ने CAA और NRC के खिलाफ होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में जाने से इंकार कर दिया है। ये बैठक 13 जनवरी को दिल्ली में होनी है। गुरुवार को बैठक का बहिष्कार करते हुए ममता बनर्जी ने कांग्रेस और लेफ्ट दलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

CM ममता बनर्जी ने CAA व NRC के मुद्दे पर कांग्रेस और लेफ्ट पर पश्चिम बंगाल में गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी घोषणा कर दी है कि CAA-NRC के मुद्दे पर वह अकेली ही लड़ेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1