दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, 11 से 13 तक बारिश की संभावना

होली के दिन सुबह के समय हल्की ठंड रहेगी, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप रहेगी। शाम के समय एक बार फिर बादल छा जाएंगे और गर्जना भी होगी। 10 से 13 मार्च के बीच दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

बारिश के बाद सोमवार को तेज धूप खिली। सुबह के समय लोगों को ठंड का अहसास हुआ। पूरे दिन ठंडी हवाएं भी चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा और यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 12.4 डिग्री बना रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। 11 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी। इनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रह सकती है। 13 मार्च तक राजधानी में बूंदाबांदी बनी रहेगी। मार्च के मध्य तक मौसम में गर्मी नहीं बढ़ेगी। इस हफ्ते तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच बना रहेगा।

स्काईमेट के अनुसार हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से बारिश अभी विदा नहीं हुई है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 10 मार्च की शाम तक उत्तर भारत के पहाड़ों के करीब पहुंचने वाला है। यह भी काफी प्रभावी होगा। अनुमान है कि 10 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी पंजाब में बारिश शुरू हो सकती है।

धीरे-धीरे हरियाणा और उत्तर भारत के अन्य मैदानी क्षेत्रों पर भी बारिश का मौसम देखने को मिलेगा। 11 मार्च को पंजाब और उत्तरी राजस्थान के अलावा हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश शुरू हो जाएगी। 11 मार्च से ना सिर्फ बारिश का दायरा बढ़ेगा, बल्कि बारिश की तीव्रता में भी धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिलेगी।

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकतर शहरों में 11 मार्च की रात को अच्छी बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। एक-दो जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। यह बारिश 12 मार्च तक जारी रहेगी। उसके बाद धीरे-धीरे बारिश में कमी आएगी। लेकिन इसके बाद भी बारिश का सिलसिला नहीं रुकेगा। 15 मार्च को भी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने वाला है। यह सिस्टम अपेक्षाकृत कमजोर होगा, इसके बावजूद मैदानी राज्यों में बारिश दे सकता है। यह अलग बात है कि बारिश की तीव्रता अधिक नहीं होगी। माना जा रहा है कि कम से कम 20 मार्च तक तेज गर्मी का आगाज नहीं होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1