फि‍र बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 12 और 13 जनवरी को होगी बारिश

उत्‍तर भारत के पहाड़ी इलाकों में 12 और 13 जनवरी को बारिश एकबार फ‍िर से दस्‍तक दे सकती है। मौसम विभाग (India Meteorological Department, IMD) के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी रीजन में 11 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 और 13 जनवरी को बारिश की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी 13 जनवरी को बारिश दर्ज की जा सकती है। यही नहीं तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल और केरल में आज भी बारिश संभव है। इन क्षेत्रों के अलावा आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के ऑल इंडिया बुलेटिन में कहा गया है कि हरियाणा और पंजाब के मुख्‍तलिफ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप भी देखा जा सकता है। यही नहीं पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा उत्‍तराखंड, मध्‍य प्रदेश, ओडिशा, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक कोहरा लोगों की परेशानियां भी बढ़ा सकता है।

मौसम का हाल बताने वाली निजी एजेंसी स्‍काइमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। उत्तरी राजस्थान के कुछ शहरों में शीतलहर शुरू हो सकती है जबकि पंजाब और हरियाणा में एक-दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय के अधिकांश हिस्सों पर भारी बर्फबारी दर्ज की गई। ह‍िमाचल प्रदेश के शिमला में 20 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1