कल से मौसम और बिगड़ेगा, पूरे बिहार-झारखण्ड में बारिश की संभावना

होली के दिन से बिगड़ा मौसम का मिजाज अभी 4 दिनों तक सुधरने वाला नहीं है। गुरुवार को पटना सहित दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में बादल छाये ही रहेंगे, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पूरे बिहार में बादल छाने के साथ-साथ बारिश की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चलती रहेगी। तापमान भी 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ(WESTERN DISTURBANCE)की सक्रियता और पूर्वी राजस्थान से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए एक ट्रफ लाइन बनने का असर बिहार पर दिख रहा है। गुरुवार को पटना, बेगूसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, जमुई, बांका, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद और औरंगाबाद में बादल छाये रहेंगे। गया में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद 3 दिनों तक पूरे बिहार में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। तेज हवा भी चलेगी। कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश होगी।

वहीँ झारखंड में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से ठंड लौटती हुई प्रतीत हो रही है। गुरुवार को भोर से ही कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। वर्षा के कारण कनकनी भी बढ़ी है। राजधानी रांची समेत रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, जमशेदपुर, खूंटी और धनबाद समेत कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग, रांची के पूर्वानुमान का भरोसा करें तो आज और कल वर्षा के साथ ही ओले गिरने की चेतावनी दी गई है।

इससे पहले मंगलवार को राज्य में शुरू हुई बूंदा-बांदी ने बुधवार को तेजी पकड़ी। कई जिलों में हल्की तो कुछ जिलों में जोरदार बारिश हुई। बुधवार को रांची में 10.2 मिमी बारिश हुई। जमशेदपुर और पलामू में भी अच्छी बारिश हुई। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। एक दो जगह बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ एसडी कोटाल ने कहा है कि 16 मार्च से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1