आज पूरे उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड में इजाफा होना जारी है, बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने सर्दी महसूस की। तापमान भी तुलनात्मक रूप से बढ़ा हुआ है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उतार- चढ़ाव के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली का मौसम करवट लेगा। तेज हवा के साथ बारिश ही नहीं बल्कि ओले भी पड़ने के आसार हैं। इससे ठंड भी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में दिन में भी ठिठुरन का अहसास है।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान महज 11 डिग्री रह सकता है। हवा की गति 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। दिन भर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ ओला भी पड़ सकती है। और ये शुक्रवार को भी जारी रह सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1