20 देशों के जीडीपी के बराबर है इन 20 एशियाई परिवारों की संपत्ति

ब्लूमबर्ग ने एशिया के सबसे अमीर लोगों की एक सूचि जारी की है। उसकी इस रिपोर्ट ने बहुत ही हैरान कर देने वाली स्थिति का ब्योरा दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार एशिया के 20 परिवारों की संपत्ति करीब एशिया के 20 गरीब देशों की कुल जीडीपी के बराबर है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का नाम है।

ब्लूमबर्ग की इस रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया के 20 परिवारों के पास 450 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति है। यह संपत्ति करीब एशिया के 20 देशों की जीडीपी के बराबर है। इस सूचि में 50.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ एनर्जी, टेलिकॉम और रिटेल जैसे सेक्टर्स में काम करने वाले मुकेश अंबानी टॉप पर हैं। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी को भी इस लिस्ट में जगह में मिली है, वो 17वें पायदान पर काबिज हैं।

आईएमएफ के आंकड़ों के अनुसार साल 2018 में गरीब एशियाई देशों की कुल जीडीपी करीब 668 बिलियन डॉलर है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में करीब 78.3 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन निर्वाह कर रहे हैं। साउथ एशिया में करीब 33 फीसदी लोग और ईस्ट एशिया और पैसेफिक एशिया में 9 फीसदी लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं।

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हांगकांग के वाल्टर क्वोक पिंग शंग हैं इनकी संपत्ति 38 बिलियन डॉलर है, तीसरा स्थान बैंकॉक के धनिन चेरवनोंट का है इनकी संपत्ति 37.9 बिलियन डॉलर है, चौथा स्थान इंडोनेशिया के रॉबर्ट बुडी हार्टोनो का है इनकी संपत्ति 32.5 बिलियन डॉलर है और पांचवे स्थान पर साउथ कोरिया के ली ब्युंग चुल सैमसंग हैं जिनकी संपत्ति 28.5 बिलियन डॉलर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1