हमें गंगा को हर हाल में स्वच्छ और अविरल रखना है: CM योगी

हजारों वर्षों से गंगा हमारी आस्था और अर्थव्यवस्था का केन्द्र रही है। आदिकाल से मां गंगा हमारे धर्म, अर्थ को समृद्ध करने के साथ ही हमारी कामनाओं की पूर्ति भी करती रहीं हैं और अंत में मोक्ष भी प्रदान करती हैं। लेकिन वहीं गंगा पिछले कुछ वर्षों में गंदगी ढोने वाली एक मात्र नदी बनकर रह गई थीं। PM मोदी ने 2014 में मां गंगा को इससे मुक्ति दिलाने के लिए शुरूआत की और आज काफी हद तक गंगा निर्मल और स्वच्छ हो चुकी हैं। यह बातें CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिजनौर में गंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहीं। यहां गंगा किनारे बनाए भव्य कार्यक्रम स्थल पर CM योगी के साथ कई केन्द्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री व सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

अपने भाषण की शुरूआत करते हुए CM योगी ने कहा, बिजनौर की यह धरती महाराज दुष्यंत, महर्षि कर्णव, सम्राट भरत और महात्मा बिदुर की साधना भूमि रही है। यह धरती आर्य समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ स्वामी सदानंद, विश्वविख्यात वैज्ञानिक डा आत्मा राज और भारत के प्रथम इंजीनियर राजा ज्वाला प्रसाद की जन्मभूमि रही है। CM योगी ने कहा कि किसी व्यक्ति या पशु के शव को गंगा जी में बहा देने से मुक्ति नहीं मिलने वाली। इससे नदी प्रदूषित होती है। हमें गंगा को हर हाल में स्वच्छ और अविरल रखना है। मां गंगा की निर्मलता के लिए सभी को खुद से तैयार होना होगा।

गंगा यात्रा का आयोजन मां गंगा के प्रति कृतज्ञता और नमामि गंगे परियोजना के लिए PM मोदी के प्रति आभार जाहिर करने के लिए किया जा रहा है। सीएम CM योगी ने कहा कि बिजनौर के साथ बलिया से भी एक गंगा यात्रा शुरू हो रही है, जिसका शुभारंभ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कर रही हैं। दोनों गंगा यात्राओं का समागम 31 जनवरी को कानपुर में होगा। CM योगी ने कहा कि कानपुर नमामि गंगे परियोजना का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। क्योंकि सबसे ज्यादा गंगा यहीं पर प्रदूषित थीं। जिस गंगा का जल वर्षों तक खराब नहीं होता था, लोग आचमन करते थे, उस गंगा का जल यहां इतना ज्यादा प्रदूषित हो चुका था कि यहां कोई भी जलीय जीव नहीं बचा था।

वैज्ञानिकों के अनुसार आक्सीजन का स्तर लगभग खत्म हो चुका था। गंदगी से पटी मां गंगा यहां गंदे नाले में तब्दील हो चुकी थीं। मां गंगा की यह हालत देखकर हमारी आस्था तो आहत होती ही थी, साथ ही हमारी अर्थव्यवस्था पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा था। लेकिन PM मोदी ने मां गंगा के प्रति अपने दायित्वों का पूरे मन से निर्वहन किया। जिसका परिणाम है कि कानपुर में गंगा फिर से निर्मल और आचमन योग्य हो चुकी हैं। CM योगी ने कहा कि पिछले माह ही कानपुर में गंगा परिषद की पहली बैठक हुई। जिसमें PM मोदी खुद मौजूद रहे।

CM योगी ने कहा कि यदि कानपुर में गंगा को निर्मल किया जा सकता है तो पूरे देश की नदियों को निर्मल, स्वच्छ किया जा सकता है। दिल्ली सरकार ने यदि अपने कतव्यों का निर्वहन किया होता तो आज दिल्ली में यमुना भी कानपुर में गंगा की तरह निर्मल और स्वच्छ हो चुकी होती।

CM योगी ने कहा कि गंगा बेसिन दुनिया का सबसे ज्यादा उपजाई क्षेत्र है। इस क्षेत्र में देश की 40 फीसदी आबादी निवास करती है। यहां की जमीन और किसान में इतनी क्षमता है कि गंगा बेसिन पूरी दुनिया का पेट भर सकता है।

CM योगी ने बताया कि गंगा यात्रा के दौरान BJPनेता व मंत्री गंगा किनारे के गांवों में निवास करेंगे। लोगों को BJP सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही गंगा किनारे के किसानों को जैविक खेती के बारे में प्रोत्साहित किया जाएगा। गंगा किनारे के गांवों में गंगा नर्सरी की स्थापना की जाएगी। जहां से किसानों को पौधे वितरित किए जाएंगे। जो किसान फलों की खेती करना चाहेंगे, उन्हें सरकार अनुदान देगी। साथ ही किसानों के उत्पादों की मार्केंटिंग, ब्रिकी आदि में सहायता करेगी। गंगा किनारे के गांवों में गंगा सुरक्षित समिति गठित करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

गंगा यात्रा सफल संचालन के लिए यूपी में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। सिंचाई विभाग ने गंगा यात्रा के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं। बेसिक नंबर 0522-2629792 और मोबाइल 8924972885 कंट्रोल रूम नंबर पर किसी भी समय जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह नंबर 24 घंटे काम करेंगे। मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता को कंट्रोल रूम का प्रभार सौंपा गया है। सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक दो अधिशासी और 2 सहायक अभियंताओं की ड्यूटी लगायी है। जबकि द्वितीय पाली में शाम 3 बजे से रात्रि 11 बजे रात तक दो अधिशासी और एक सहायक अभियंता की ड्यूटी लगायी गयी है। तृतीय पाली में रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक एक अधिशासी और 2 सहायक अभियंता कंट्रोल रूम में मौजूद रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1