दूसरे चरण में 18 सीट पर मतदान खत्म

18 सीट पर मतदान संपन्न हो चुका है जबकि जमशेदपुर पूर्वी सीट और जमशेदपुर पश्‍चिमी सीट पर मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।

मतदान में ड्यूटी पर तैनात एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र गिरी की शनिवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। वह 44 वर्ष के थे।

दूसरे चरण में 20 सीटों पर शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था। मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। इस चरण में जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ उनकी ही सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण के मतदान में मुख्यमंत्री एवं राज्य के कई मंत्रियों सहित कुल 260 उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1