ये विटामिन है बालों के लिए जरूरी, नहीं होंगे असमय सफेद बाल

अगर आप बालों के असमय सफेद होने से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज बालों का समय से पहले सफेद होना एक ऐसी समस्या है जिससे लगभग हर कोई परेशान हैं। आपको बता दें बालों का सीधा संबंध हमारे खानपान से होता है। अपने खानपान और आहार में कुछ बदलाव कर हम बालों के असमय सफेद होने की समस्या से निजाद पा सकते हैं। हेयर एक्सपर्ट और बालों के डाक्टरों की माने तो 20 साल के बाद बालों का सफेद होना शुरू हो जाता है लेकिन इससे पहले अगर बाल सफेद होने लगें तो इसका मुख्य कारण है शरीर में प्रोटीन और कॉपर की कमी का होना। इसके अलावा कई बार गंभीर बीमारी की वजह से भी बालों का रंग सफेद होने लगता है।

एक्सपर्ट्स की माने तो शरीर में विटामिन बी की कमी से बाल सफेद होने लगते है। कभी कभी सिर के बाल झड़ने भी लगते हैं, और विटामिन बी की कमी से बाल कमजोर होने लगते हैं।  विटामिन बी की कमी हम डेयरी प्रोडक्ट से पूरा कर सकते हैं। इसका सेवन नियमित करने से बालों को मजबूती मिलती है और बाल सफेद भी नहीं होते हैं, साथ ही बालों का गिरना भी कम हो जाता है। बालों के लिए विटामिन बी6 और बी 12 भी बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में विटामिन बी6 और विटामिन बी12 की कमी होती है तो ऐसे स्थिती में बालों को ऑक्सीजन मिलना कम हो जाता है। इसके अलावा फॉलिक एसिड और बॉयोटिन की कमी से भी बाल सफेद होते हैं।

दूध से बने प्रोडक्ट से विटामिन बी की कमी को दूर किया जा सकता है। दूध, पनीर, दही बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। बालों के लिए साबुत अनाज, मछली, चिकिन, मीट, अंडा और हरी पत्तेदार सब्जियां भी फायदेमंद होती है और इन खाद्य पदार्थों को नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करने से आप बालों के सफेद होने की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1