कानपुर मुठभेड़ के बाद ढहाई जाने लगी विकास दुबे की ‘लंका’

लखनऊ। आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद खूंखार अपराधी विकास दुबे की लंका ढहाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। कानपुर जिला प्रशासन ने चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू में बने विकास दुबे के मकान को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार घर में मौजूद विकास दुबे और नौकरानी को बाहर कर दिया गया है।

घर गिराने के लिए JCB लगाई गई हैं। इसी घर के आस-पास गुरुवार की रात विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों के खून की होली खेली थी। विकास दुबे का यह घर दो बीघा जमीन में फैला हुआ है। किले के मानिंद इस घर में विकास दुबे की मर्जी के बिना किसी को भी घुसने की इजाजत नहीं थी।

मकान के चारों ओर 12 फुट ऊंची बाउंडी बनाई गयी है। उसके ऊपर 2 फुट कंटीले तारों की बाड़ बनाई गयी है। घटना के 36 घण्टे बीतने के बाद भी अभी तक विकास दुबे का कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि शुक्रवार सुबह विकास के मामा व चचेरे भाई को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1