वेंकैया नायडू व राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनायें देते हुए भावी सफलताओं की कामना की। नायडू ने अपने संदेश में कहा, “आज उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देता हूं और भावी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इस प्रदेश की लंबी और समृद्ध अध्यात्मिक, पौराणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और ज्ञान की विरासत रही है जिसने देश का मार्गदर्शन किया है।”

कोविंद ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा, “उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश भारत का ह्रदय प्रदेश है। धर्म, संस्कृति, साहित्य, राजनीति, कला की मुख्य धाराएं यहीं से फूटी हैं। मैं कामना करता हूं कि यह प्रदेश निरंतर प्रगति और विकास की राह पर आगे बढ़े। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी 1950 को हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1